महाकुंभ में बना नया कीर्तिमान, टूटे सारे रिकॉर्ड, कई देश छूट गए पीछे

--Advertisement--

52 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी, कई देशों की जनसंख्या से ज्यादा लोग पहुंचे कुंभ, अमेरिका, रूस की जनसंख्या को भी छोड़ा पीछे

हिमखबर डेस्क

भारत की पवित्र भूमि पर आस्था का सबसे बड़ा समागम चल रहा है। महाकुंभ में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में हर शख्स चाह रहा है कि वो किसी भी तरह इस पवित्र भूमि पर जाकर बस एक बार स्नान कर ले। आज रविवार के दिन कुंभ ऐरिया में इतनी भीड़ थी कि कई लोगों को महाजाम का सामना करना पड़ा। कई लोग 10 से 15 किमी तक पैदल चले।

हैरानी की बात तो ये हैं कि महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके है। आज महाकुंभ का 35वां दिन था। आपको बता दें कि 13 जनवरी से अब तक 52.29 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। जो लोग महाशिवारत्रि पर डुबकी लगाना चाहते हैं उन्हें बस रेल यहां तक कि हवाई सफर में भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया हैं।

सबसे ज्यादा असर रेलवे स्टेशन पर दिख रहा है जहां अतिरिक्त ट्रेने चलाने के बाद भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में दिल्ली में तो हादसा भी हो गया जहां स्टेशन पर भगदड़ मची और कई लोगों की जान चली गई।

महाकुंभ 2025 में इस बार आस्था का ऐसा ज्वार उमड़ा कि हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सभी अनुमानों को पीछे छोड़ रही है। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन होगा। और अभी भी यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

आपको जान कर हैरानी होगी कि जितने लोग अब तक महाकुंभ पहुंचे हैं उतनी तो कई देशों की जनसंख्या भी नहीं है। केवल भारत और चीन की जनसंख्या ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अधिक है। जबकि अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील, बांग्लादेश, रूस और मैक्सिको की जनसंख्या भी इससे कहीं पीछे है।

अमेरिका की कुल जनसंख्या (34,20,34,432), इंडोनेशिया (28,35,87,097), पाकिस्तान (25,70,47,044), नाइजीरिया (24,27,94,751), ब्राजील (22,13,59,387), बांग्लादेश (17,01,83,916), रूस (14,01,34,279) और मैक्सिको (13,17,41,347) शामिल हैं। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस आयोजन का भव्यता क्या होगी।

ये दिखाता है कि महाकुम्भ अब केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह सनातन धर्म के विराट स्वरूप का प्रतीक बन चुका है। यह आयोजन न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस सहित कई देशों के श्रद्धालु यहां भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को समझने आ रहे हैं।

अगर अब तक के अमृत स्नान का हम विशलेषण करें तो एक आंकड़े के अनुसार अब तक सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई, इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई थी। वहीं माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पावन स्नान किया था।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कोटला पुल पर खुल गए चलती HRTC बस के टायर

कोटला - व्यूरो रिपोर्ट  हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा सवारियों...

कब्रिस्तान के पास मिली मंडी के 24 साल के युवक की लाश, ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के शिमला के उपनगर संजौली में...

एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन का प्रदर्शन, प्रबंधन व सरकार को दिया अल्टीमेटम

शिमला - नितिश पठानियां एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से 65...

पीएमजीएसवाई-4 के प्रदेश में होगा 1200 किलो मीटर सड़क निर्माण- विक्रमादित्य सिंह,

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने किया मैड़ा-चखोतर...