शाहपुर – नितिश पठानियां
महर्षि चरक अध्ययन मंडल द्वारा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर में 14 अगस्त 2024 को अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।
मुख्यवक्ता डॉ उदयभान ने श्रोताओं को अखंड भारत के एकस्वरूप से अवगत करवाया एवं जानकारी दी की कब और किन कारणों से समय समय पर भारत का विभाजन होता रहा।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त का दिन 1947 में हुए विभाजन की विभीषिका एवं क्रांतिकारियों के बलिदान को समरण करने वाला दिन है। उन्होंने कहा की विभाजन के दुष्परिणाम आज भी हमारे समक्ष हैं और वर्तमान में हमें उनसे सीख लेते रहना चाहिए ताकि ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों।
ये रहे उपस्थित
डॉ उदयभान सिंह, सह आचार्य, दीन दयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम में मुख्यवक्ता एवं प्रोफेसर भागचंद चौहान, परिसर निदेशक शाहपुर परिसर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

