मशीन ऑपरेटर, हेल्पर तथा फिटर के भरे जाएंगे 90 पद,16 से 18 फरवरी तक होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

मशीन ऑपरेटर, हेल्पर तथा फिटर के भरे जाएंगे 90 पद,16 से 18 फरवरी तक होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क 

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि मेराकुई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, फिटर के केवल पुरुष उम्मीदवारों के के 90 पद भरे जाने हैं।

इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवी, बारहवीं, आई.टी.आई एवं डिप्लोमा रखी गई है, आयु 18 से 35 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को कम्पनी द्वारा 12750 से 24750 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो तो साथ लेकर

  • 16 फरवरी को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय धर्मशाला में,
  • 17 फरवरी को उप रोज़गार कार्यालय कांगड़ा में तथा
  • 18 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय, नगरोटा बगवां में सुबह 10ः30 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल 98052-56994 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...