मनाली घूमने गईं ननद-भाभी का फिसला पैर, मातम में बदली पिकनिक, ब्यास नदी में खोजे जा रहे शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मनाली में सोमवार को दो पर्यटकों के बाहंग में बहने की सूचना है। वोल्वो बस स्टैंड के समीप एक शव नदी में फंस गया है। जिसे रेस्क्यू किया जा रहा है। दूसरे शव का अभी पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी केडी शर्मा और थाना प्रभारी मुकेश राठौर मौके पर पहुंचे हुए है। डीएसपी ने बताया कि पर्यटक गाजियाबाद की रहने वाली हैं। रिश्ते में दोनों ननद और भाभी हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू से बजरिया दूरभाष थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि 112 हेल्पलाईन के माध्यम से सतीष कपूर मो0न0 78070-16424 ने सूचना दी कि वशिष्ठ के समीप ब्यास नदी में दो महिलाएं बह गई।

तस्दीक में पाया गया कि पाल सिंह पुत्र तिलक राम निवासी गांव वुढेडा जिला बागपत उ0प्र0 अपने परिवार के सदस्यों विजेन्द्र, अभिषेक, ज्योति, काजल, आंचल, विवेक, मीनू व दो साल का बच्चा सहित मनाली घूमने आये थे और आज दिनांक 03.06.2024 को समय करीब 3 बजे शाम यह वशिष्ठ चौक से नीचे नदी के पास मौजूद थे।

इस दौरान जब वो लोग फोटो खींच रहे थे, इतने में अचानक आंचल पुत्री श्रीपाल पता उपरोक्त उम्र 17 साल व मीनू पत्नी अभिषेक (पुत्र पाल सिंह) उम्र 24 साल फिसल कर ब्यास नदी में गिर गई, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस की टीम ने तुरंत ब्यास नदी के किनारे दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। एक महिला का शव रांगडी में ब्यास नदी के बीच में फंसा हुआ था। जिसे अब रेस्क्यू किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देवभूमि हिमाचल: ठोडा की ललकार, धनुष-बाण की टंकार, आज भी रगों में दौड़ रहा महाभारत काल का इतिहास

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल की घाटियों में जहां आधुनिकता ने पांव...

कक्षा के दौरान अचानक छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत राजकीय...