ज्वाली – शिबू ठाकुर
भले ही केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिए आवास योजना जैसी कई योजना बनाई जाती हैं जिनका धरातल पर इनका कोई लाभ नहीं मिलता है। बस वह योजना कागजों और भाषणों तक ही सीमित रहती है।
बताते चलें तो उपमंडल ज्वाली के अधीन लाहडू पंचायत के वार्ड नंबर पांच में ऐसा ही देखने को मिला है। वार्ड नंबर पांच के निवासी बकील सिंह का मकान काफी खस्ताहालत है तथा बारिश होने पर छत से पानी टपकता है।
छत से पानी टपकने के कारण कमरे में सोना मुश्किल हो जाता है। बादल की गर्जने के साथ ही सारा मकान थरथरा जाता है। मकान में अर्थिग होने से कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है।

बकील सिंह ने कहा कि मैं स्वयं दिल का मरीज हूं तथा मेरा एक बेटा 50 प्रतिशत मंदबुद्धि है। मैं दिहाड़ी तक नहीं लगा सकता और मुझे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। पंचायत के पास मकान के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन अभी तक मकान नहीं बन पाया है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास भी गुहार लगाई गई, लेकिन उसके बाद भी कोई हल नहीं हुआ। उन्होंने प्रदेश सरकार जिलाधीश कांगड़ा, एसडीएम ज्वाली व ग्राम पंचायत प्रधान से मांग की है
पंचायत प्रधान लाहडू के बोल
जब इस बारे में लाहडू पंचायत के प्रधान वीरेन्द्र गुलेरिया से बात हुई है तो उन्होंने कहा कि बकील सिंह को बुढ़ापा पेंशन और उनके बेटे को विकलांग पेंशन लगा दी गई है और मैं सरकार से गुहार लगाता हूं कि इस पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। जिससे इस परिवार का पालन पोषण फिर चल सके।

