मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड जारी- ओम कांत ठाकुर

--Advertisement--

एसडीएम मंडी ने कहा क्यूआर कोड स्कैन करके करें मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन 

मंडी, 30 अप्रैल – अजय सूर्या

वोटर  जागरूकता अभियान के अंतर्गत 18 मई को मंडी नगर निगम एरिया  में मंडी मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथन में  भाग लेने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मंडी द्वारा क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन करके मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय मंडी में भी आवेदन किया जा सकता है।

इस बारे जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि मंडी विधानसभा क्षेत्र में स्वीप के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तीन तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

6 मई को डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता, 15 मई को मंडी नगर निगम में सफाई अभियान और 18 मई को मंडी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 18 मई को मंडी मैराथन प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। उन्होंने  कहा की क्यूआर कोड स्कैन करके मंडी मैराथन  में भाग लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ठाकुर ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में भी 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। वल्लभ  गवर्नमेंट कॉलेज मंडी में 6 मई को डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता के साथ अन्य गतिविधियों आयोजित की जाएगी। इसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि स्वच्छता के लिए श्रमदान जरूरी और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी थीम को लेकर 15 मई को मंडी नगर निगम हर वार्ड में सफाई अभियान के चलाया जाएगा जिसमें सफाई के साथ-साथ जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...