मंडी में नशे के गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर महिला सहित 4 गिरफ्तार

--Advertisement--

घर से 12.42 ग्राम चिट्टा, 2.75 ग्राम स्मैक सहित 2 लाख 9 हजार 500 रुपए की नकदी बरामद

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला पुलिस की एसआईयू. टीम ने नशे के गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसआईयू टीम ने मंडी शहर में चिट्टे की मुख्य सप्लायर महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी महिला का बेटा और बेटी भी इस कारोबार में शामिल थे।

जानकारी के अनुसार वीरवार को एसआईयू टीम मंडी द्वारा मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जेल रोड मंडी में महिला के मकान में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली गई।

इस तलाशी के दौरान काफी लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त मंडी निवासी उमा देवी (48) पत्नी अमित कुमार, उसके बेटे अरुण (25), पुत्री अमिशा (22) और भतीजे अभिषेक (23) से 12.42 ग्राम चिट्टा, 2.75 ग्राम स्मैक व 2 लाख 9 हजार 500 रुपए की नकदी सहित वजन तोलने की मशीन बरामद की गई।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकद्दमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ी गई महिला मंडी जिले की सबसे बड़ी नशा सप्लाई करने वाली सरगना है। वह अपने बेटे-बेटी और पंजाब से नशे का कारोबार करने वालों के साथ यह गिरोह चलाती थी।

बता दें कि उमा देवी को पहले भी एसआईयू टीम ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त आरोपी महिला से केवल 26 हजार की राशि बरामद हुई थी। जब एसआईयू टीम कार्रवाई कर रही थी तो उस वक्त करीब 17 युवक नशीले पदार्थ खरीदने के लिए महिला के घर पहुंचे। इनमें एक युवती भी शामिल थी। उन्हें भी पुलिस ने मौके पर पकड़ा और उनके परिजनों को बुलाकर उनकी काऊंसलिंग की।

एसपी मंडी सौम्या के बोल 

मामले की पुष्टि एसपी मंडी सौम्या साम्बशिवन ने की है। उन्होंने बताया कि सदर थाना के क्षेत्र जेल रोड में आरोपी महिला, उसके बेटे-बेटी और पंजाब से आए व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

5 दिन की हड़ताल से हिमाचल में एंबुलेंस सेवा बाधित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन...

“पहाड़ कमाई का साधन नहीं” – त्रियुंड मॉडल पर नैंसी अटल का सरकार पर हमला

पहाड़ों पर शुल्क लगाकर सरकार ने युवाओं से प्रकृति...

चंबा जिला के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने राष्ट्रपति भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन से बच्चों ने प्राप्त किया...

14 अप्रैल को हरोली उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कम्पनियों में भरे जाएंगेे 550 पद

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां...