भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला 8 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ की विद्या ज्योति यूनिवर्सिटी 8 अप्रैल को सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में रोजगार मेले का आयोजन करने जा रही है।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने बताया कि इस रोजगार मेले के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स, ड्राईवर, प्रशासनिक अधिकारी, कॅरियर काउंसलर और हॉस्टल वार्डन के पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों का चयन किया जाएगा।

सिक्योरिटी गार्ड्स और ड्राईवर के पदों के लिए 35-45 वर्ष के आयु वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए 37-50 वर्ष के आयु वर्ग के जेसीओ भर्ती किए जाएंगे।

कॅरियर काउंसलर्स के लिए 35-60 वर्ष के आयु वर्ग के जेसीओ-एनसीओ पात्र होंगे। हॉस्टल वार्डनों के पदों के लिए 35-55 वर्ष के आयु वर्ग के जेसीओ-एनसीओ का चयन किया जाएगा।

सैनिक कल्याण उपनिदेशक ने पात्र भूतपूर्व सैनिकों से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...