भारी बारिश के बीच जलमग्न हुआ ऊना, कई दुकानों व घरों में घुसा बरसाती पानी

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

बरसात के सीजन की पहली भारी बारिश ने ऊना में लोगों को भारी परेशानियों में डाल दिया। हालत यह हुई कि जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या के कारण एक तरफ जहां कारोबार जगत को काफी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ घरों में भी बरसाती पानी ने जमकर कोहराम मचाया है।

वहीं जिला की अधिकतर सड़के व खेत पानी से लबालब भरे नजर आए। रविवार को भारी बारिश के चलते शहर भर में हुए जलभराव के बीच कारोबारियों को अपना सामान समेटने के लिए दुकानें खोलनी पड़ गई।

स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते बरसाती पानी उनकी दुकानों के अंदर तक मार कर गया है। जिसके चलते दुकानों में रखा काफी सामान खराब हुआ है।

इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर व संतोषगढ़ रोड के कई अन्य गांवों, बहडाला और रक्कड़ कॉलोनी में बरसाती पानी के घरों में घुसने के कारण लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

दुकानदारों का कहना है कि हर साल उन्हें इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिए ताकि बरसाती पानी की ड्रेनेज को दुरुस्त किया जा सके।

एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान के बोल 

दूसरी तरफ एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आई है जिससे निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड और जेसीबी की मदद से पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...