भर्ती के नाम पर पहले भी युवाओं को ठग चुका है पंचरुखी का फर्जी कर्नल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

धर्मशाला के खनियारा गांव में खुद को सैन्य कर्नल बताकर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में बड़े खुलासे हो रहे हैं।

मुख्य आरोपी पालमपुर उपमंडल के पंचरुखी गांव निवासी रमेश डोगरा उक्त मामले सहित पहले भी आधा दर्जन के करीब विभिन्न मामलों में संलिप्त रह चुका है, जिसमें पहले भी आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी कर चुका है और इस संदर्भ में मामले भी दर्ज हुए हैं।

इस मामले में अब पुलिस ने कांगड़ा की ही एक प्रिंटिंग प्रेस में आरोपी व्यक्ति का फ्रॉड आर्मी कार्ड बनाया था। जिस पर पुलिस ने प्रिंटिगं प्रेस के कई दस्तावेजों, उपकरणों व सामान को सीज कर दिया है। साथ ही प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

मामले में पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान अन्य किसी फ्रॉड कार्ड मिलने की बात सामने नहीं आई है। बावजूद इसके पुलिस विभाग की ओर से भारतीय सेना व अन्य के चिन्ह व जाली कार्ड बनाने के गंभीर मामले को देखते हुए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। इसमें मुख्य आरोपी रमेश डोगरा के साथ उनके कनेक्शन को भी देखा जा रहा है।

पुलिस जांच में अब तक आरोपी की ओर से अपने स्तर पर ही ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, इसमें उसके साथ व गिरोह के शामिल होने की बात सामने नहीं आ रही है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से सभी पहलुओं को जांचा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...