
भटियात, भूषण गुरुंग
आज 19 तारिक को भटियात क्षेत्र के चिलामा पंचायत,और छावनी पालिका बकलोह में 45 साल से अधिक उमर के लोगो को टिक्का करण किया गया। 1 बजे तक चिलामा पंचायत मे 144 और बकलोह में 96 लोगो का टिक्का करण किया जा चुका था।
ककीरा phc के डॉक्टर ऋचा मेहरोत्रा की अगुवाई मे दोनो जगह में टीका करण किया गया। गौर हो कि 15 पंचायत के अंतर्गत अभी तक इनकी टीम द्वारा इन ढाई महीनों मे लगातार 3731 लोगो का टीका करण किया जा चुका है। और आज शाम तक ये आकड़ा लगभग चार हजार से ऊपर तक पहुच जायगा ।
वही टीकाकरण के साथ साथ हर रोज इनके टीम द्वारा रैडम सैम्पलिंग भी हर रोज कि जा रही है। इनकी पूरी टीम द्वारा हर रोज शाम 5 बजे तक पूरी लगन और मेहनत के साथ काम किया जा रहा है। और सभी स्टाफ द्वारा 14 माह से कोइ भी छूटी नही लिया गया। और अपने काम में पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ डटे हुए है।
इनके टीम में काम करने वाले डॉ ऋचा मेहरोत्रा अनूप कुमार हैल्थ सुपरवाइजर, राजेन्द्र कुमार हैल्थ वर्कर बलबिंद्र कौर हैल्थ वर्कर,और सुप्रिया पटियाल हैल्थवर्कर के अलावा दिशा गुरूंग, सुमेंक्षि,प्रियंका ठाकुर,रेखा ,सीमा शर्मा,सीमा देवी,ऋतु देवी के अलावा स्कूल के स्टाफ गणेश,मंजीत,अमित,और राकेश इस कार्य में लगे है।
