भटियात के विधायक कुलदीप पठानिया बने विधानसभा के नए अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। चंबा जिला के भटियात से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया के तीन नामांकन सदन में प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के लिए प्रस्ताव पेश किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विपक्ष की ओर से इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। फिर डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री ने यह प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन हर्षवर्धन चौहान ने किया।

फिर कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने किया। इस तरह से कुलदीप सिंह पठानिया को ध्वनि मत से विधानसभा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रस्ताव पारित होने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसन पर बिठाया।

सुक्खू हाथ पकड़कर पठानिया को आसन तक ले गए। जयराम ठाकुर भी साथ वहां तक गए। सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जयराम ठाकुर दोनों ने पठानिया को शुभकामनाएं दीं।
भटियात से पांचवीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने अपना पहला चुनाव वर्ष 1985, दूसरा 1993, तीसरा 2003 और चौथा चुनाव 2007 में जीता थे।
विधानसभा के अध्यक्ष पद काबिज होने वाले पहले विधायक जयबंत राम उपमन्यु के बाद अब करीब 70 वर्ष बाद भटियात विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया अध्यक्ष पद पर विराजमान हुए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...