डोल भटहेड़ – अमित शर्मा
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने हिमाचल सरकार से मांग करते हुए कहा कि हाल में जो हिमाचल प्रदेश में भंयकर त्रासदी से परिवार बेघर हुए हैं, उनके परिवारों के पुनर्वास को लेकर ज़रुरी है कि उनकी रोजी रोटी के स्थाई हल की व्यवस्था को लेकर हर बेघर हुए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया जाए ताकि त्रासदी से उजड़े परिवारों के रोजमर्रा के खर्चों को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती रही।

