ब्रेकिंग: हरिपुर में फर्जी डॉक्टर का मामला उजागर, मेडिकल टीम को आते देख फरार हुए झोलाछाप डॉक्टर

--Advertisement--

ब्रेकिंग: हरिपुर में फर्जी डॉक्टर का मामला उजागर, मेडिकल टीम को आते देख फरार हुए झोलाछाप डॉक्टर

देहरा/हरिपुर  – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल के जिला काँगड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा गया‌ है। ये डॉक्टर कई सालों से बिना दस्तावेजों के क्लीनिक चला रहा था। ये झोला छाप डॉक्टर जिसका आज बीएमओ ज्वालामुखी संजय बजाज ने पर्दाफाश किया है।

मामला देहरा विधानसभा क्षेत्र की तहसील हरिपुर का है। यहां एक व्यक्ति बिना दस्तावेजों के एक फर्जी क्लीनिक चला रहा था।

जानकारी के मुताबिक करीबन इस डॉक्टर के पास देढ़ साल पहले भी ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापा मारा गया था। जिसका मामला अभी माननीय कोर्ट में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर भी शिकायत दर्ज है। जिसको लेकर आज बीएमओ के आदेशानुसार टीम ने जाँच हेतु डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा, लेकिन टीम आते ही फर्जी डॉक्टर रफ्फूचक्कर हो गया।

वहीं बुद्धिजीवी वर्ग ने माग की है कि ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर नकेल कसी जाए और सकत से सकत कार्यवाही अमल में लाई जाए।

बीएमओ ज्वालामुखी डॉ संजय वजाज के बोल

इस बारे में बीएमओ ज्वालामुखी डॉ संजय वजाज से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गई थी। जिसकी जांच हेतु निरीक्षण टीम भेजी गई थी।

मौके पर निजी क्लीनिक का डॉक्टर फरार हो गया‌ है। लेकिन उसका कर्मचारी पकड़ा गया है। जब कर्मचारी से सारे रिकॉर्ड को देखा गया तो, सब रिकॉर्ड फर्जी पाए गए है। जिसकी रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों को आगामी कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

उच्च अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के फर्जी डॉक्टरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...