ब्रेकिंग: शाहपुर के नेरटी में करंट लगने से 15 वर्षीय युवक की दुखद मौत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पुलिस थाना शाहपुर के तहत नेरटी गांव में 15 वर्षीय युवक की करंट लगने से दुखद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नेरटी में युवक घर मे आंगन में खेल रहे थे कि एक युवक की चप्पल दूसरी ओर गिर गई।

जहां बिजली कि सर्विस व अर्थ की तारें गिरी हुई थी। जिनकी चपेट में युवक आ गया। उसे छुड़ाने के लिए पिता व माता भी दौड़े जिन्हें भी बिजली के झटके लगे।

वहीं युवक को परिजन शाहपुर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चिराग शर्मा 15 वर्षीय पुत्र दिनेश निवासी नेरटी के रूप में हुई है।मृतक नवमीं कक्षा में पढ़ता था।

 

थाना प्रभारी शाहपुर सुरजीत राणा के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शाहपुर सुरजीत राणा में बताया की नए कानून के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

वहीं युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं विधायक केवल सिंह पठानियां ने भी इस दुख गहरा शोक प्रकट किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...