बीजेपी नेताओं से सांसद के बारे के पूछने पर ज्वाली भाजपा कर रही राजनीति- संदीप

--Advertisement--

बीजेपी नेताओं से सांसद के बारे के पूछने पर ज्वाली भाजपा कर रही राजनीति- संदीप

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

नियांगल आपदा प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों से मिलने आये कांगड़ा चम्बा भाजपा के बड़े नेताओं सासंद किशन कपूर के बारे में सवाल पूछने पर चर्चा में आये स्थानीय उप प्रधान संदीप समकड़िया पर अखबार के माध्यम से आरोप लगाया कि उप प्रधान कांग्रेस के नेताओं के साथ फोटो देखकर न्यूज लगवा दी कि यह सब कांग्रेस की साजिश है, व उप प्रधान कांग्रेस के साथ मिला हुआ है।

इस विषय को लेकर उप प्रधान संदीप ने कहा कि मुझे इस आपदा के समय में यह न्यूज पढ़कर हँसी आ रही है। जिसमे सांसद और ज्वाली भाजपा द्वारा आरोप लगाये जा रहें हैं। मुझे बहुत दुख हो रहा है। भाजपा के कुछ लोगों को इस आपदा के समय में भी राजनिति दिख रही है।

संदीप ने कहा कि उसकी यह फोटो जो न्यूज में वायरल हो रही है, जिसमे उप प्रधान को रघुबीर सिंह बाली व कुलदीप सिंह पठानिया के संग ली गयी तस्वीर को अखबार में लगाया गया है।

संदीप ने कहा उक्त फोटो भटियात विधानसभा क्षेत्र की है जहां वर्ष 2022 में रघुबीर सिंह बाली द्वारा चलाई गई रोजगार संघर्ष यात्रा की फोटो है। जिसमे कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया था और मैं स्वयं अपनी बहन के ससुराल गया था।

जो कुलदीप पठानिया की सरिकी में बहू लगती है और मैने उस समय दोनों नेताओं के साथ फोटो ली थी और उसे अपनी फेसबुक वॉल पर भी शेयर किया था। जिस किसी ने भी न्यूज बनबाई है, उसने मिलभगत से उसने फोटो मेरी टाइमलाइन से उठाई है ।

उस समय जब डाली थी फोटो तब तो किसी भाजपा नेता को मेरी पोस्ट से प्रोब्लम नही हुई। आज मैंने सांसद किशन कपूर के बारे में पूछ लिया कि वो कहाँ है, इस आपदा के समय में तो मेरी इस बात को कांग्रेस की साजिश से जोड़ने लग पड़े।

संदीप ने कहा कि न्यूज में जिक्र किया गया है की ज्वाली भाजपा के व्हाटसअप ग्रुप में यह तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। संदीप ने कहा कि वह स्वयं सभी भाजपा के ग्रुप में शामिल है। इस प्रकार की कोई हलचल तो मुझे कहीं दिखी नही।

संदीप ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा के प्रत्याशी सजंय गुलेरिया यदि मेरे प्रति बोल देंगे कि संदीप ने पूरा तन मन धन से विधानसभा चुनावों में उनका साथ नही दिया और संदीप कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश कर रहा तो वह इन आरोपों को अपने ऊपर सही मान लूँगा।

संदीप ने कहा कि मेरे द्वारा पूछी गई बात को कुछ छोटी मानसिकता बाले लोगों द्वारा राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है जबकि यह लोग अपने मनसूबे में कामयाब नही होंगे।

संदीप ने कहा कि आज मेरे विरोध में इतनी बड़ी खबर लगाई जा रही है। इतनी बड़ी खबर किशन कपूर ने आपदा प्रभावित पीड़ितों के पक्ष में लगाई होती या अपनी फेसबुक पर डाली होती तब भी हम मानते की आप लोगों के साथ खड़े हैं परंतु जब कांगड़ा चम्बा के लोगो को इस आपदा के समय में ढूढने लगे ओर गायब रहने के आरोप लगाने लगे तो इधर उधर की फोटो उठाकर लोगों को भटकाने लगे।

संदीप ने कहा कि जनता आपकी सब सचाई जान चुकी है। मुझे खेद है कि मैने आपको 2019 में वोट डाला आप पूरे भारत मे सबसे अधिक वोटों से जीतकर दिल्ली गए थे और अब दिल्ली में ही रह गए।

संदीप ने झूठ आरोप लगाने बालो को संदेश देते हुए कहा कि जैसे मेरी फोटो उठाई है, वैसे ही भाजपा नेताओं की फोटो उठाओ, किसी फंक्शन की, जिसमे वो साथ हों और उन पर भी मिलभगत व साजिश के आरोप लगाओ ओर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंको।

संदीप ने कहा कि में भाजपा का विरोध नही कर रहा हूँ। पर ऐसे सांसद जिनके लिए जनता कुछ मायने नही रखती, उन्हें अगली बार चुनाव से रिटायर कर दें।

संदीप ने किशन कपूर को संदेश देते हुए कहा कि आदरणीय सांसद जी मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गयी, जिसमे मेरे द्वारा भाजपा नेताओं से मैने आपके बारे में पूछ लिया,  मुझे नही मालूम था कि आप इतने बीमार है।

संदीप ने निवेदन किया कि किशन कपूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने स्वास्थ्य खराब होने की सूचना देकर अपने पद से मुक्त हो जाएं ताकि किसी स्वस्थ नेता को मोक्का मिले जो जनता के विच रहे।

संदीप ने अंत मे कहा कि उसे अपने लोगों के किसी काम के लिए कॉंग्रेस या किसी अन्य के पास भी जाना पड़ेगा तो वो हमेशा तैयार रहेंगे और भाजपा के कुछ लोगों के लिए फोटो लेकर फेसबुक पर पोस्ट पर डाल दिया करूँगा ताकि छोटी मानसिकता बाले लोग वहां से खबर निकल कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...