बीजेपी को मिली एक सीट पर अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, हमीरपुर को लेकर कही ये बात

--Advertisement--

भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व समर्पण को मेरा नमन, अनुराग ठाकुर ने जीत के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी, हमीरपुर का होगा चहुंमुखी विकास।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव 2024 के परिणाम सामने आने पर हमीरपुर से सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशीष शर्मा को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

अनुराग ठाकुर ने एक्स पर लिखा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष शर्मा को विजयी होने पर बहुत-बहुत बधाई और असीम शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व पार्टी की जीत के लिए उनके समर्पण को मेरा नमन।

‘हमीरपुर के विकास में आशीष शर्मा देंगे महत्वपूर्ण योगदान’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं इस बड़ी जीत के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। मेरे संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष शर्मा को विजयी होने पर बहुत बधाई व असीम शुभकामनाएँ।

हमीरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व पार्टी की जीत के लिए उनके समर्पण को मेरा नमन। मैं इस बड़ी जीत के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन में, हमीरपुर के चहुंमुखी विकास में व देवभूमि हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में एक विधायक के रूप में आशीष शर्मा अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

तीसरे नंबर पर रहा नोटा

आशीष शर्मा ने 1571 मतों से चुनाव जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा को पटखनी दी है। 198 वोटों से नोटा तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, बीजेपी को देहरा और नालागढ़ सीट पर हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...