
कांगड़ा, राजीव जसवाल
उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने यह जानकारी दी कि आज बीएमओ तियारा की तरफ से करोना टेस्टिंग सैंपल लेने के क्रम में 465 कोरोना सैंपल विभिन्न केंद्रों में लिए गए, जिनमें से 149 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
कोरोना सैंपल लेने के लिए आज बीएमओ तियारा डॉक्टर संजय भारद्वाज द्वारा बनाई गई टीम ने महत्वपूर्ण कार्य किया।तकीपुर केंद्र में 74 टेस्ट किए गए जिनमें से 21 पॉजिटिव पाए गए.
तियारा केंद्र में 125 सैंपल लिए गए, जिनमें 60 पॉजीटिव पाए गए जबकि लंज केंद्र में 59 सैंपल लिए गए जिनमें 18 पॉजिटिव पाया गए,।
बगली केंद्र में 12 टेस्ट किए गए जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया जयानखर केंद्र में 54 टेस्ट किए गए जिनमें 15 पॉजिटिव पाए गए।
मंडल केंद्र में 50 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 6 पॉजिटिव पाए गए, मोरथ जसाई केंद्र में 39 टेस्ट किए गए जिनमें 10 पॉजिटिव पाए गए तथा दाढ़ी केंद्र में 52 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 19 पॉजीटिव पाए गए हैं।
एसडीएम कांगड़ा ने पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने और जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है उन्हें आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है।
साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है, कि कोरोना के लक्षणों के प्रति जागरूक रहें और इससे बचने के लिए बनाए गए प्रत्येक नियम का पालन करें।
