बिस्‍तर पर सो रही दो साल की बच्ची को सांप ने डसा, अस्‍पताल में मौत

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – आशीष कुमार

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के ज्वालामुखी में सर्पदंश से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवार के लोग बच्ची को अस्पताल लेकर तो आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है। आज बच्ची के शव का पंचनामा किया जाएगा।

सिविल अस्पताल ज्वालामुखी से पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल में एक बच्ची की मौत हो गई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची व वहां पर परिजनों से पूछताछ में पाया कि आरुही पुत्री अजित कुमार उम्र दो वर्ष, निवासी जोल, डाकघर गगडूही, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा को सांप के डसने के कारण मृत स्थिति में अस्पताल ज्वालामुखी लाया गया है।

इसके बाद आगामी पोस्टमार्टम के लिए  मृतक आरुही का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा में रखा गया है। जिसका पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा। गवाहों के बयानों के अनुसार कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस 174 सीआरपीसी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सूचना के अनुसार दो वर्षीय बच्ची को बिस्तर पर सोते हुए सांप ने काट लिया। बच्ची का पिता अजित कुमार आइआरडीपी परिवार से संबंधित है, अजित की दो बेटियां थी, दूसरी बेटी की उम्र पांच वर्ष है। अजित हाल ही में मल्टी टास्क वर्कर में भर्ती हुआ था।

बेटी की इस तरह से मौत से परिवार सदमे में हैं। बच्ची को जब अस्पताल पहुंचाया गया तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आज बच्ची का पोस्टमार्टम होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...