बिलासपुर में बनेगा पहला आईलैंड टूरिज्म हब, झील में तीन स्थान चयनित, अगले हफ्ते जारी होगा टेंडर

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर में वाटर टूरिज्म के बाद अब आईलैंड (टापू) टूरिज्म निखरेगा। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने नए इनिशियटिव पर काम शुरू किया है जिसके लिए गोबिंदसागर झील के बीच तीन आईलैंड चयनित किए गए हैं। इसके लिए बीबीएमबी प्रबंधन से भी बातचीत की गई है।

जिला प्रशासन की ओर से अगले हफ्ते टेंडर लगाया जाएगा और इन चयनित साइट्स को लीजआउट किया जाएगा जिससे सरकार को रेवन्यू आएगा तो वहीं, जनता को बर्थडे, विवाह समेत अन्य समारोहों के आयोजन के लिए एक अदद उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।

वाटर टूरिज्म के साथ-साथ अब हिमाचल में आईलैंड टूरिज्म पर भी काम शुरू हुआ है। इसकी शुरुआत बिलासपुर की गोबिंदसागर झील से की जा रही है। झील में ज्योरीपत्तन के समीप स्थित आईलैंड को पर्यटन लिहाज से विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए कुछ समय पहले उपायुक्त की अगवाई में अधिकारियों की टीम ज्वाइंट विजिट कर चुकी है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि अगले हफ्ते टेंडर कर दिया जाएगा।

सरकार और जनता दोनों को मिलेगी सुविधा

तीनों साइट्स को लीजआउट किया जाएगा जहां समारोहों का आयोजन हो सकेगा। पिकनिक स्पॉट होगा तो वहीं, झील के बीचोंबीच पर्यटकों के लिए घूमने फिरने को एक अलग आकर्षण भी होगा। योजना से न केवल सरकार को जीएसटी के रूप में रेवन्यू जेनरेट होगा।

तो वहीं, लोगों को भी पार्टी और विवाह समारोह इत्यादि के लिए उपयुक्त साइट्स उपलब्ध होंगी। आईलैंड टूरिज्म के साथ-साथ कोलडैम में वाटर टूरिज्म एंड एडवेंचर स्पोट्र्स को लेकर भी प्रयास जारी हैं। जल्द कोलडैम में क्रूज व शिकारे चलाने के लिए जल्द ही टेंडर किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...