बिलासपुर: चंदपुर में बुजुर्ग दंपति की हत्या, गौशाला में खून से लथपथ पड़े मिले दोनों के शव

--Advertisement--

बिलासपुर: चंदपुर में बुजुर्ग दंपति की हत्या, गौशाला में खून से लथपथ पड़े मिले दोनों के शव

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

जिला बिलासपुर बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के पास गोशाला में मिले हैं।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। चंदपुर गांव के रूपलाल अपनी पत्नी कमला देवी के साथ घर पर अकेले रहते थे।

रविवार सुबह कुछ ग्रामीण उनके घर गए, लेकिन वहां न तो रूपलाल मिले और न ही उनकी पत्नी कमला देवी दिखाई दी। ग्रामीणों ने घर के साथ ही बनी गोशाला में जाकर देखा, तो बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ से मृत पड़े हुए थे। लोगों इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...