बिजली पोल बदलने के दौरान भयंकर हादसा, आउटसोर्स कर्मी सहित दो की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, 21 जुलाई – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के एक आउटसोर्स कर्मी सहित दो व्यक्तियों की करंट लगने से दर्दनाक मौत की खबर है। घटना चौपाल उपमंडल के नेरवा इलाके की है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा बिजली का पोल बदलने के दौरान हुआ। ये भी पता चला है कि जिस लाइन का पोल बदला जा रहा था, उस लाइन की बिजली बंद की गई थी लेकिन साथ गुजर रही LT लाइन में करंट दौड़ रहा था।

स्थानीय लोगो की मदद से पोल की बदला जा रहा था, इसी दौरान बिजली का खंबा एलटी लाइन से टच हो गया। करंट का झटका लगने से ओउटसोर्स कर्मी व एक स्थानीय निवासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक हादसा नेरवा की मानेलटुआ पंचायत से जुड़ा है। मृतक की पहचान अमन शर्मा (24) पुत्र लायक राम व अमर सिंह (47) पुत्र राय सिंह के रूप में हुई है।

घटना के बाद लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आधिकारिक रूप से दोनों के मृत होने की पुष्टि की।

चौपाल के एसडीएम चेत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों के आश्रितों को तत्काल ही 10-10 हजार की फौरी राहत जारी कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, बताया जा रहा है कि दूसरा कर्मी भी आउटसोर्स था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...