बिजली के खंभे पर चढ़ा था केबल ऑपरेटर, कंरट लगने से दर्दनाक मौत

--Advertisement--

बिजली के खंभे पर चढ़ा था केबल ऑपरेटर, कंरट लगने से दर्दनाक मौत।

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी शहर के बीचो बीच चौहट्टा बाजार में बिजली के खंभे पर सीढ़ी के सहारे केवल तार बांध रहे केबल ऑपरेटर की करंट लगने से दुखद मौत हो गई है।

मृतक केबल ऑपरेटर का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम कराने व शव परिजनों को सौंपने के बाद ब्यास नदी किनारे हनुमान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है।

मृतक केबल ऑपरेटर की पहचान 45 वर्षीय विजय कुमार पुत्र ओम सिंह सेन निवासी गांव सांबली डाकघर पुरानी मंडी के रूप में हुई है।

मंडी शहर में हुई इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विजय कुमार पिछले कई सालों से शहर में केबल ऑपरेटर का काम कर रहा था।

आज सुबह चौहटा बाजार में केवल तार टूटने की सूचना पाकर विजय कुमार और उसका साथी किशोरी लाल मौके पर पहंचे। विजय कुमार सीढी के सहारे बिजली के खंभे पर केबल तार बांध रहा था, वहीं किशोरी लाल सीढी पकड़े नीचे खडा था।

इतने में विजय कुमार को बिजली के खंभे से करंट लग गया और वह धड़ाम कर पीठ व सिर के बल नीचे सड़क पर गिर गया।

जैसी ही यह घटना घटी तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और विजय कुमार को तुरंत जोनल अस्तपाल मंडी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने विजय कुमार को मृतक घोषित कर दिया।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल 

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के साथी किशोरी लाल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

मिलनसार व हंसमुख था विजय कुमार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ :

उधर, विजय कुमार की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विजय कुमार के इस तरह से संसार छोड़ने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक अपने पीछे पत्नी और 7 साल का बेटा छोड़ गया है। विजय के पिता एचआरटीसी मैकेनिक पद से सेवानिवृत हुए है, वहीं माता का पहले की देहांत हो चुका है।

नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट के बोल 

नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि विजय कुमार का बहुत ही मिलनसार व हंसमुख व्यक्तित्व था, उसकी इस दुखद मौत से पूरे मंडी शहर की जनता को आघात पहुंचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...