बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने दी श्रधांजलि

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधायक केवल सिंह पठानियां की उपस्थिति में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रैत कांग्रेस कार्यलय में 132बी बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रधांजलि दे कर याद किया।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने अपने संबोधन में कहा कि आंबेडकर जयंती या भीम जयंती, डाॅ. भीमराव आंबेडकर जिन्हें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म दिन 14 अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है।

इस दिन को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है।

आंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

आंबेडकर की पहली जयंती सदाशिव रणपिसे इन्होंने 14 अप्रैल 1928 में पुणे नगर में मनाई थी। रणपिसे आंबेडकर के अनुयायी थे। उन्होंने आंबेडकर जयंती की प्रथा शुरू की और भीम जयंती के अवसरों पर बाबासाहेब की प्रतिमा हाथी के अंबारी में रखकर रथ से, ऊँट के उपर कई मिरवणुक निकाली थी।

आंबेडकर के योगदान को याद करने के लिये 14 अप्रैल को एक उत्सव से कहीं ज्यादा उत्साह के साथ लोगों के द्वारा आंबेडकर जयंती को मनाया जाता है।

इस दिन उनके स्मरणों को अभिवादन किया जाता हैं। जयंती के दिन भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया जाता हैं।

पूरे भारत भर में गाँव, नगर तथा छोटे-बड़े शहरों में जुनून के साथ आंबेडकर जयंती मनायी जाती है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महिला ब्लॉक् काँग्रेस के पदाधिकारी, युवा ब्लॉक् काँग्रेस के पदाधिकारी, एस०टी०प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारी, एस०सी०प्रकोष्ठ संगठन के ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य व्यक्ति मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...