बाइक स्किट होने से घायल हुआ निखिलेश ठाकुर, हरि हरी गिरी अस्पताल में उपचाराधीन, प्रशासन ने जारी की फोरी राहत।
बकलोह – भूषण गुरूंग
आज सुबह तकरीबन 9:30 बजे के करीब निखिलेश ठाकुर पुत्र जीवन कुमार गांव सुदली तहसील भटीयात जिला चंबा जो अपने निजी बाइक नंबर एचपी 57 A 2264 में सवार हो के अपने बहन के घर पंचपुला से चूवाडी की ओर जा रहा था। तो अचानक ककीरा से 3 किलोमीटर नीचे नाग मोड़ के पास बाइक स्किट होने के कारण उसके पांव और हाथ में काफी चोटे आई है।
जिसका हरी गिरी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जब यह दुर्घटना हुआ तो उसके गांव का ही एक व्यक्ति उसके पीछे-पीछे अपने गाड़ी में चला हुआ था। उसने देखा कि उसका गांव कहीं एक व्यक्ति सड़क पर चित् पड़ा हुआ है ।
उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे उपचार के लिए हरि गिरि अस्पताल तक पहुंचा और उसके परिवार को फोन के माध्यम से सूचित किया।
जब इस बाबत उसके बहन काजल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके घर में कल रात को कोई प्रोग्राम था, इसलिए प्रोग्राम खत्म होने के बाद आज सुबह भाई अपनी बाइक से अपने घर अपने घर चोवाडी को जा रहा था। तो रास्ते में बाइक स्किट होने के कारण उनका काफी चोटें आई है। और हरी गिरी हॉस्पिटल में उपचारधीन है।
नायब तहसीलदार राहुल धीमान के बोल
वही ककीरा के नायब तहसीलदार राहुल धीमान ने बताया कि जैसे उनका घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने घायल व्यक्ति के परिवार को हरि गिरि हॉस्पिटल में जाकर 5000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की।

