बाइक सवार दो युवकों से चरस बरामद

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

कांगड़ा थाने के तहत पुलिस ने दो युवाओं से 128 ग्राम चरस पकड़ी है। इनमें से एक कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था, जबकि दूसरा डीएवी कॉलेज में बीएससी दूसरे वर्ष का छात्र है। दरअसल, पुलिस जमानाबाद पुल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इतने में पंजाब नंबर की एक काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक जमानाबाद की तरफ से आए।

पुलिस को देख उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। मौके पर तैनात मुख्य आरक्षी रजनीश कुमार और अन्य कर्मियों ने बाइक को काबू कर तेज रफ्तार से जाने का कारण पूछा तो वे घबरा गए। उनकी गतिविधियों पर शक होता देख बाइक की तलाशी ली गई।

जांच के दौरान बाइक चालकों से 128 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी अंकित शर्मा के बोल 

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों युवक चंबा के रहने वाले हैं। एक आरोपी का नाम साहिल ठाकुर है। उन्होंने कहा कि साहिल पहले कंप्यूटर का कोर्स करता था, लेकिन अब वह अवैध गतिविधियों में शामिल रह रहा है। वहीं दूसरा आरोपी नमन जरियाल है। नमन डीएवी कॉलेज कांगड़ा में बीएससी सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...