बल्ह में शिक्षा की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता : विधायक इंद्र सिंह गांधी

--Advertisement--

बल्ह – अजय सूर्या

बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शनिवार दोपहर को जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और यह क्रम भविष्य में भी जारी रहेगा।

विधायक गांधी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्मी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ उन्होंने अपनी विधायक निधि से विद्यार्थियों को स्कूल वर्दियाँ वितरित कीं। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने और अनुशासित रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अभिभावक भी उपस्थित रहे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के हर विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...