बल्ह में दो सालों से बल्ह के विकास कार्यों को लगा ग्रहण – इंद्र गाँधी, बल्ह में लचर कानूनी व्यवस्था से चिट्टा माफियो के हौंसले बुलंद, विधायकों की अनदेखी के चलते भाजपा विधायक बहिष्कार करते रहेंगे।
रिवालसर – अजय सूर्या
बल्ह में दो सालों से कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद विकास कार्यो को ग्रहण लगा है। प्रदेश सरकार बल्ह में विकास को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है।
रिवालसर में पत्रकार वार्ता में बल्ह के विधायक इंद्र गाँधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में चुने हुए विधायकों की अनदेखी हो रही है। जब तक विधायको की अनदेखी होती रहेगी सभी भाजपा विधायक विधायक प्राथमिकता की वैठको से बहिष्कार करते रहेंगे।
पिछले दो सालों से विधायक प्राथमिकता में डाले गए कार्यो की आज तक डी पी आर तक नही बन पाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह कहते है कि बल्ह में विकास कार्यो पर 50 करोड़ खर्च किये जा रहे है, जो कि बल्ह की जनता को मात्र गुमराह करने वाला बयान है।
बल्ह में जो कार्य हो रहे है उनकी डी पी आर पूर्व भाजपा सरकार के दौरान अप्रूवल मिली है। ऊपरी बल्ह में ब्राडी से माता मुरारी देवी के लिए सड़क को 8 करोड़ की राशि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मिली है।
रिवालसर बस स्टैंड के लिये 2 करोड़ की डी पी आर पूर्व भाजपा के दौरान स्वीकृति प्रदान हुई है। जिसका टोकन बजट 50 लाख रुपये आ चुका है। मगर आज तक काम शुरू नही हो पाया है। बल्ह में सब्जी मंडी का कार्य खटाई में पड़ा है ।
रिवालसर सीवील अस्पताल का उदघाटन मुख्यमंत्री ने चुपके से मंडी किया। जिसकी उद्घाटन पट्टिका एक कोने में पड़ी है।अस्पताल में 9 डॉक्टरों के पद सृजित होने के बाबजूद एक डॉक्टर सेवाएं दे रहा है। बल्ह में केंद्र सरकार की नावार्ड व पी एम जी एस वाई योजना से ही कार्य हो रहे है।
बल्ह के कलखर रत्ती नेरचौक सड़क का कार्य चला हुआ जिसको 2021 में विधायक प्राथमिकता में डाला गया था। बल्ह में चिट्ठा माफियों ने अपनी चपेट में ले रखा है। बल्ह के नॉजबान चिट्टे की जाल में फंस रहे है। आये दिन चिट्टे से छोटी उम्र के बच्चे मर रहे है।
प्रशासन व पुलिस की लचर कानूनी व्यवस्था से चिट्टा माफियो के होसले बुलन्द है। बल्ह में माफियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही प्रशासन द्वारा अमल में नही लाई जाती तो बल्ह के भविष्य को बचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने से गुरेज नही करेंगे।
कांग्रेसी नेता बल्ह के रिवालसर व नेरचौक के लिए मास्टर प्लान बनाने की बात करते है। मगर जो पूर्व सरकार में स्कीमें स्वीकृति मिली है उन्हें रोक रखा है।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर भाजपा नेता दमेश्वर ठाकुर ,भीखम ठाकुर सहित मौजूद थे।