बद्दी विशेष सेल X की बड़ी सफलता, 318 ग्राम चरस जब्त

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

बद्दी पुलिस द्वारा हाल में एक विशेष सैल बनाया, जिसका नाम है विशेष सैल X, ज़ोकि एक असेसमेंट यूनिट है। इस विशेष सैल ने अपनी पहली ही कार्रवाई में बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस सेल ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में 318 ग्राम चरस जब्त की है।

आरोपी भूपेन्द्र कुमार पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव सरौहला, डाकघर काऔ, तहसील करसोग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत मामला थाना बद्दी में दर्ज किया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

बद्दी एएसपी अशोक वर्मा के बोल

बद्दी एएसपी अशोक वर्मा ने बताया की विशेष सैल X का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना और जिले के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस सैल को किसी भी संदिग्ध गतिविधियों पर तीखी और सतर्क निगाह रखने का काम सौंपा गया है, जो कुशलता और सटीकता के साथ अपने कार्य को अंजाम दे रही है।

उप पुलिस अधीक्षक बद्दी के बोल

उप पुलिस अधीक्षक बद्दी ने सैल की सराहना करते हुए कहा, “यह सफल अभियान विशेष सैल X की समर्पण और प्रभावशीलता को दर्शाता है। एएसपी ने कहा कि ने कहा की पुलिस जिले में नशामुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह हमारी बड़ी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...