बद्दी फॉर्म हब एक बार फिर सुर्खियों में, पंजाब पुलिस व ड्रग विभाग की बद्दी की एक निजी फार्मा कंपनी में दबिश

--Advertisement--

दो लोगों के पास पकड़ी गई दवाईयों का क्या है मामला फिलहाल जांच के बाद होगा साफ, लेकिन बद्दी फॉर्म हब एक बार फिर सुर्खियों में आया दवाईयों के मामले में।

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बद्दी की एक फार्मा कंपनी में दबिश दी। टीम ने कंपनी का रिकाॅर्ड खंगाला और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई। कंपनी में यह दबिश पंजाब में कट्ठूनंगल थाने के तहत पकड़ी नशीली दवाइयाें के बाद की गई है।

बता दे की रविवार को पंजाब के थाना कट्ठूनंगल की पुलिस ने पुल ड्रेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार 2 तस्करों से नशीली दवाइयां मिली थीं। पुलिस ने जब कार को जांच के लिए रोका। तो मौके पर कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति 3 बैग लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे 200 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया।

जब पकड़े गए तीनों बैगों की तलाशी की तो उनमें पचास हजार के करीब नशीली दवाइयां बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों मंगा सिंह निवासी गांव माहल और परमिंदर सिंह निवासी चाटीविंड को मौका पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों पकड़े गए आरोपियों की उम्र करीब 24 साल के करीब हैं।

जब पकड़ी गई दवाईयों की जांच शुरू की गई तो पाया गया कि यह नशीली दवाइयां बद्दी की एक निजी है तफ़्तीश करते हुए पंजाब पुलिस व ड्रग विभाग की टीम बद्दी पहुंची और निजी कंपनी में दबिश देकर रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया गया है लेकिन अब देखना होगा कि जांच में क्या निकलकर सामने आता है।

ड्रग कंट्रोलर मुनीश कपूर के बोल 

ड्रग कंट्रोलर हिमाचल प्रदेश मनीष कपूर ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीम एक मामले में तफ्तीश करने आई थी जिसमें हमारी टीम मौके पर साथ रही, हमने जांच मिलकर साथ की है जिसमें कंपनी का रिकॉर्ड पंजाब पुलिस साथ ले गई है आगामी जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...