बद्दी पुलिस ने किया अल्फा फाइव टीम का गठन

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

पुलिस जिला बद्दी पुलिस ने आपराधिक घटनाओं और आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए प्रदेश में पहली बार अल्फ़ा फाइव टीम का गठन किया है। डीएसपी बद्दी लीव एंड रिज़र्व लखवीर सिंह को इस टीम की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दे कि इस अभियान के लिए एक पूरी टीम का गठन किया गया है। जिसमें 5 पुलिसकर्मियों को अभियान की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस टीम में शामिल पुलिस कर्मियों का उद्देश्य जल्द से जल्द आपराधिक घटनाओं और राहत कार्यों पर कार्रवाई करना होगा।

डीएसपी लखवीर सिंह बताते हैं कि आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए ये टीम बनाई गई है। इसके साथ आपदा की घड़ी में पूरी रणनीति के साथ निपटने के लिए एसएसपी बद्दी मोहित चावला के दिशा निर्देशानुसार टीम का गठन किया गया है।

इसमें शामिल पुलिसकर्मी को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। हाल ही में बद्दी में एक बचाव कार्य के दौरान अल्फ़ा फाइव टीम ने बेहतरीन कार्य किया था। बहरहाल, औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में बढ़ते क्राइम और आपदा की घड़ी से निपटने के लिए स्पेशल टीम अपनी अहम भूमिका निभाने जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...

सरकार की अनदेखी या सिस्टम की नाकामी? टांडा में दिल के मरीज असुरक्षित: परमार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा...

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! मन्नत पूरी हुई तो पंजाब से दौड़ा आया भक्त, दरबार में अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री...