बढ़ते नशे के खिलाफ प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के सभी लोगों से बढ़ते नशे , चिट्टे ,चरस के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने का आह्वान करते हुए कहा है कि सभी राजनैतिक दलों को भी इसके खात्मे के लिये समाज व युवाओं की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने भाजपा से  इस गंभीर समस्या पर राजनीतिक हित न साधने व बढ़ते नशे के खिलाफ सरकार व समाज को अपना पूरा सहयोग देने का आग्रह किया है।

प्रतिभा सिंह ने आज यहां एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार चिट्ठा व अन्य  नशे के खात्मे के लिए पूरी मजबूती से कार्य कर रही है  पुलिस भी पूरी सक्रीयता से नशे के तस्करों  व इससे जुड़े लोगों की व्यापक धड़पकड़ कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बढ़ते नशे के खिलाफ प्रदेश में एक जन जागरण अभियान चलाये जाने की बहुत जरूरत है, जिसमें अभिभावकों के साथ समाज के सभी वर्गों,युवक व महिला मंडलों,सामाजिक संस्थाओं,खेल संघों व युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ जगहों में पंचायतों में लोग नशे के खिलाफ  अभियान छेड़ चुके हैं जो बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस नशे की लत से छुड़ाने के लिए उन्हें मुख्य धारा में शामिल कर उन्हें उनकी जिंदगी के प्रति जागरूक करने की भी बहुत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में यह नशा कहां से आ रहा है कौन इसे बेच रहा है उन सब पर कड़ी नज़र रखने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश की सभी सीमाओं पर गहन तलाशी के साथ साथ गुप्त सूचना तंत्र को अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज चिट्ठा व अन्य नशे ने सैकड़ो लोगों की जान ले ली है जो बहुत ही चिंता की बात है।

प्रतिभा सिंह ने युवाओं का आह्वान किया है कि उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रहकर  अपने शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिये  खेलकूद व योगाभ्यास पर ध्यान देते हुए उन्हें अपना व अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...