बड़े भाई की मौत का सदमा नहीं सह सका छोटा भाई, हार्ट अटैक के बाद तोड़ा दम

--Advertisement--

बड़े भाई की मौत का सदमा नहीं सह सका छोटा भाई, हार्ट अटैक के बाद तोड़ा दम

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हमीरपुर के खुर्द गांव में दो भाइयों की आकस्मिक मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि बड़े भाई की मौत टांडा मेडिकल काॅलेज में हुई। लोगों ने मौत के बाद उसके शव को घर पहुंचाया। वहीं भाई के शव को देखकर छोटे भाई की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक डुग्घा खुर्द गांव के विधी चंद (75) पिछले  दिनों से ब्रेन स्ट्रोक के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उपचार के दौरान वे रिकवर नहीं हो सके और बुधवार रात को उनकी मौत हो गई। इसके उपरांत परिजनों ने वीरवार सुबह शव को घर पहुंचाया।

विधी चंद का छोटा चचेरा भाई चमन लाल (65) इस सदमे को सहन नहीं कर सका और उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके उपरांत उसे भी परिजन मेडिकल काॅलेज हमीरपुर ले गए, परन्तु वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि एक ओर बड़े भाई का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो दूसरा भाई भी सदमे में संसार त्याग चुका था। एक भाई का अंतिम संस्कार कर लौटे परिजन और लोग दूसरे भाई के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। दोनों भाईयों की इस तरह की आकस्मिक मौत से हर कोई स्तब्ध है।

डुग्घा पंचायत उपप्रधान आंचल सिंह पटियाल के बोल 

डुग्घा पंचायत के उपप्रधान आंचल सिंह पटियाल ने बताया कि दोनों भाइयों का आपस मे बहुत प्यार प्रेम था। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों की मौत से इलाके मे शोक की लहर दौड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...