बजौरा में ब्यास नदी के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला मुख्यालय कुल्लू से 12 किलोमीटर दूर बजौरा के हाट पंचायत में ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला ने नीले रंग का सूट पहना है और महिला का कद 5 फुट से इससे ज्यादा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहचान के लिए रखा है।

एसएचओ भुंतर सुनील सांख्यान ने बताया कि मंगलवार सुबह बजौरा के समीप सूचना मिली थी व्यास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है।

उन्होंने कहा भुंतर पुलिस की टीम ने अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सभी पुलिस थाना चौकियों को इसकी सूचना दी है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला की उम्र 35 साल के बीच में लग रही है और महिला के सिर में चोट के निशान भी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में आशंका है कि महिला ने नदी में छलांग लगाई हो जिसके बाद शव बजौरा हाट पंचायत के समीप व्यास नदी के किनारे बरामद हुआ है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अज्ञात महिला की पहचान के लिए सब क्षेत्रीय स्तर कुल्लू के शव गृह में रखा है जहां पर महिला की शिनाख्त के लिए संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...