बंबर ठाकुर ने सदर भाजपा विधायक पर लगाए आरोप, बोले हमला करने वालों को त्रिलोक जमवाल का संरक्षण

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक पर हुए हमले को लेकर प्रदेश में अब सियासत भी गरमाने लगी है। आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन बंबर ठाकुर अब खतरे से बाहर हैं। हमले को लेकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि उन के ऊपर हमला करने वाले लोगों को भाजपा के बिलासपुर विधायक त्रिलोक जमवाल का समर्थन प्राप्त है।

हमलावर चिट्टे के कारोबार में संलिप्त है और चिट्टे के खिलाफ बिलासपुर में अभियान छेड़ा गया है जो चिट्टा तस्करों को रास नहीं आया उन पर गोलियां दाग दी है। बंबर ठाकुर ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार को भी सवालों के घेरे में लिया और कहा कि अगर कांग्रेस सरकार में ही पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं है तो भाजपा की सरकार में तो हमलावर सीधी गोलियां मार देंगे ऐसे में मुख्यमंत्री को गंभीर होना पड़ेगा।

बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्होंने आत्म रक्षा के लिए पिस्तौल के लिए अप्लाई किया है लेकिन फाइल एक महीने से गृह विभाग में पड़ी है। हरियाणा से शूटर मंगवाए गए थे जिन्होंने एक के बाद एक गोलियां दागी। भाजपा के विधायक का हमलावर को पूरा संरक्षण हैं।

आरोपों पर भाजपा का पलटवार 

वहीं बंबर ठाकुर के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि भाजपा विधायक पर बिना तथ्यों के बंबर ठाकुर आरोप लगा रहे हैं जबकि विधायक खुद सवालों के घेरे में हैं। पहले भी कई बार बंबर ठाकुर पर हमले हुए हैं, सरकार कांग्रेस की है, ऐसे में भाजपा विधायक पर आरोप गलत है।

सरकार मामले की जांच करें और जो दोषी हैं उन्हें पकड़ा जाए। कांग्रेस राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खस्ता है दिन दिहाड़े गोलियां चल रही हैं, आखिर सरकार कहां सोई हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...