फोरलेन पर गिरते ही 2 हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

रिवर्स करते समय ट्रैक्टर हुआ हादसे का शिकार, चालक की मौत

मंडी – अजय सूर्या

सीनियर सकेंडरी स्कूल बगला के पास बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर रिवर्स करते समय अनियंत्रित होकर नीचे फोरलेन पर आ गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 72 वर्षीय रत्न सिंह पुत्र गोबिंद राम निवासी लुणापानी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक रत्न सिंह स्कूल के साथ वाले मंदिर में मत्था टेकने आया था। स्कूल के गेट के बाद खाली जगह पर अपने ट्रैक्टर को पार्क कर रहा था। रिवर्स करते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे फोरलेन पर आ गिरा। घायल अवस्था में तुरंत रत्न सिंह को मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यदि क्रैश बैरियर होता तो बच जाती जान

घटनास्थल पर पैरापिट या क्रैश बैरियर लगाने की मांग लंबे समय से उठती आ रही है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत बड़सू के प्रधान गोबिंद राम और सीनियर सकैंडरी स्कूल बगला की एसएमसी के प्रधान लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन और एनएचएआई को यहां पर क्रैश बैरियर लगाने को कहा गया, लिखित में भी कई बार पत्राचार किया गया लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

यदि क्रैश बैरियर होते तो ट्रेक्टर नीचे नहीं गिरता और हादसे को टाला जा सकता था। रोजाना स्कूल को सैंकड़ों बच्चे इसी रास्ते से जाते हैं और उनके भी गिरने का खतरा बना रहता है। फोरलेन से बगला-बडसू सड़क के मोड़ पर कलवर्ट को भी चौड़ा नहीं किया जा रहा है। न ही निकासी नालियां बनाई जा रही हैं।

इन्होंने प्रशासन और एनएचएआई से सख्त लहजे में इन कार्यों को जल्द से जल्द करने की मांग उठाई है। बता दें कि जिस स्थान से ट्रेक्टर गिरा वहां से कुछ समय पहले एक गाय भी गिरकर मर चुकी है। बावजूद इसके लोगों की मांग पर कोई गौर नहीं फरमाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...