फतेहपुर: 80 वर्षिय खटियाड़ निवासी पर एक और मुसीबत, बड़े बेटे और बच्ची की मौत के बाद अब दूसरे बेटे की भी मौत

--Advertisement--

फतेहपुर के खटियाड़ निवासी 80 साल के पूर्व फौजी पर एक और मुसीबत, बड़े बेटे और बच्ची की सांप के काटने से मौत के बाद अब बीमारी से दूसरे बेटे की भी मौत

फतेहपुर – अनिल शर्मा

एक बेटे की 15 साल पहले सांप के काटने से मौत फिर पोती की भी सांप के काटने से मौत और उसके बाद सहारा बने दूसरे बेटे वार्ड चार के निवासी डिम्पल शर्मा की अब बीमारी से मौत ने सेना से सेवानिवृत्त खटियाड़ निवासी पिरथी शर्मा (80) को तोड़ कर रख दिया है। मृतक डिंपल के पिता पिरथी राज खुद भी बीमार हालत में हैं।

माता राजकुमारी (76) भी आज दूसरे बेटे की मौत के बाद पथराई आंखों से देखती ही रह गईं। घर के दोनों चिराग बुझ जाने पर डिम्पल की छोटी सी बच्ची दृष्टि ने साहस दिखाते हुए अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया और टूट चुके परिवार को हौसला बंधाया। दृष्टि 10वीं में पढ़ती है।

मंगलवार को डिम्पल के अंतिम संस्कार के दौरान जिला कांगड़ा की फतेहपुर की पंचायत खटियाड़ में बेटी दृष्टि के प्रति लोगों की सहानुभूति भी थी और हिम्मत की तारीफ भी। बता दें कि डिम्पल खटियाड़ में दुकान कर अपना और अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। लेकिन बीमारी ने ऐसा घेरा कि उसकी भी मौत हो गई।

घर में दो विधवा हुई महिलाओं के सामने बुड़े माता-पिता और छोटे बच्चों की जिम्मेदारी आ पड़ी है। डिम्पल को 5 साल पहले मुंह का कैंसर हुआ था जिसका उपचार करने के बाद उसने काफी रिकवर कर लिया। मधुमेह के कारण बाद में उसके पैरों में इंफैक्शन हो गया। डिम्पल ने 4 दिन पहले खाना छोड़ दिया था। सोमबार को उसका बी. पी. लो होने के कारण मौत हो गई।

पंचायत यथासंभव करेगी सहायता 

खटियाड़ के पंचायत प्रधान सुरजीत सिंह खड्डा ने बताया कि डिम्पल के इलाज पर लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं। अब परिवार की वित्तीय स्थिति अब डांवाडोल हो चुकी है। पंचायत अपने स्तर पर यथासंभव सहायता की कोशिश करेगी।

विधायक ने कहा-मैडीकल बिल दिलाएगी प्रदेश सरकार

फतेहपुर विधानसभा के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि परिवार को मैडीकल पर जो भी खर्च हुआ है। सरकार से उसको दिलवाने की कोशिश की जाएगी। सरकार दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

भाई और भतीजी की पहले सांप के काटने से हो चुकी मौत

बता दें कि डिम्पल के बड़े भाई मनोज की लगभग 15 साल पहले साप के काटने से मौत हो चुकी है। मनोज खटियाड़ मे ही दुकान करता था। वहीं उसको साप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यहां तक ही नहीं मनोज की जमा 2 में पढ़ रही बेटी कीर्ती की भी घर में ही साप के काटने से मौत हो गई। मनोज की पत्नी नीलम वर्तमान में बतौर आशा वर्कर कार्यरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...