फतेहपुर: पेड़ में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अधीन फतेहपुर में मुख्य सड़क से 20-25 मीटर की दूरी पर एक महिला का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मृतक महिला की पहचान पूजा के तौर पर हुई है। महिला ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है इसको लेकर अभी संशय बरकरार है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतक महिला के मायके पक्ष वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। मायके पक्ष वाले ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने रोड़ जाम कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि मृतक महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...