फतेहपुर के रैहन में 15 दिसम्बर को निशुल्क चिकित्सा शिविर

--Advertisement--

फतेहपुर, 12 दिसम्बर – अनिल शर्मा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 15 दिसम्बर, 2023 को फतेहपुर के रैहन मेला ग्राउंड में एक दिवसीय निशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने जा रहा है।

यह शिविर शुक्रवार 15 दिसम्बर को प्रातः 10 से सांय 4 बजे तक लगेगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी शर्मा ने बताया कि फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया इस शिविर का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में रक्तदान, स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, दिव्यांग शिविर, प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का वितरण तथा निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सहयोग से दिव्यांगता जांच कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों को लोक मित्र केंद्र में यूडीआईडी की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।

इस शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में लोगों की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में आकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी योजना का असर: ई-रिक्शा बना आमदनी का मजबूत साधन

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के...

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 2 छात्रों ने पास की जीपैट परीक्षा

हिमखबर डेस्क हमीरपुर में स्थित गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के...