फंदे से लटका मिला 29 वर्षीय नवविवाहिता का शव, ससुराल पर तंग करने का आरोप

--Advertisement--

फंदे से लटका मिला 29 वर्षीय नवविवाहिता का शव, ससुराल पर तंग करने का आरोप

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना मैहतपुर के तहत बनगढ़ पुखरू में 29 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान रुकसाना पत्नी अमिर खान निवासी वार्ड नंबर चार बनगढ़ पुखरू के रूप में हुई है, जिसकी शादी मात्र 6 माह पहले हुई थी।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि रुकसाना को उसके ससुराल वाले तंग कर रहे थे। मृतक की बहन ने बताया कि शादी के बाद से रुकसाना लगातार परेशानियों की शिकायत करती रही थी। जानकारी के मुताबिक रूकसाना निवासी बनगढ़ पखरू का शव सोमवार शाम को घर के बाहर फंदे पर झूलता हुआ मिला। शव को नीचे उतार परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मायका पक्ष अस्पताल पहुंचे।

मृतक के भाई मोहम्मद आर्यन निवासी नंगल का कहना है कि मेरी बहन रूकसाना की शादी आमिर खान निवासी पूखरू के साथ अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले तंग करते रहते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक महिला के पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घर के पास व्यक्ति पर झपटा तेंदुआ, बाजू और पीठ पर गहरे जख्म, विभाग की सलाह- अकेले बाहर न निकलें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर की पंचायत दयोथ...

अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल

हिमखबर डेस्क वीर भूमि हिमाचल प्रदेश सदैव देशभक्ति की भावना...

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...