प्रोक्टर एंड गैंबल में अप्रेंटिसशिप का मौका, 19 को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

प्रोक्टर एंड गैंबल में अप्रेंटिसशिप का मौका, 19 को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क

बद्दी में स्थित विश्व प्रसिद्ध कंपनी प्रोक्टर एंड गैंबल के प्लांट में अप्रेंटिसशिप टेªनी के 15 पदों के लिए 19 जुलाई को सुबह साढे 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये पद एक वर्ष के लिए भरे जाएंगे तथा इनके लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, आर एंड एसी टेªड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे।

आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ साढे दस हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा ये योग्यताएं रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

इच्छुक आवेदक वेबपोर्टल eemis.hp.nic.in पर अपनी लॉग इन आईडी बनाने के बाद ट्रेनी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बेरोजगारों को बड़ा झटका, ‘पशु मित्र’ भर्ती की शारीरिक परीक्षा पर रोक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’...

पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां

पालमपुर - बर्फू  शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर...

एचआरटीसी की बस में टिकट मांगने पर विवाद, युवती ने कंडक्टर को मारा थप्पड़

हिमखबर डेस्क  एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से...