प्रवासी छात्रा लापता, चार बच्चों के बाप पर भगाने का आरोप

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हरोली में पुलिस चौकी पंडोगा के तहत एक गांव की 16 वर्षीय प्रवासी छात्रा पिछले 10 दिनों से लापता है।

मामले को लेकर पिता ने पुलिस के पास शिकायत देते हुए एक प्रवासी युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी व्यक्ति ने बताया कि पिछले करीब 25 वर्षों से क्षेत्र में रह रहे है।

27 मई को मेरी बड़ी बेटी घर से बाजार गई हुई थी, लेकिन आज दिन तक कोई पता नहीं चला।

पिता ने बताया कि उसी दिन से मेरे मकान से कुछ दूरी पर रहने वाला शख्स भी गायब है, जो चार बच्चों का बाप है।

पिता का आरोप है कि युवक ही बेटी को भगाकर ले गया है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस को शिकायत दी है।

डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...