प्रधान के घर से ही दिनदहाड़े शातिरों ने उड़ाए 5 लाख के जेवरात व 80 हजार की नकदी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

उपमंडल भोरंज में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरी भी पंचायत प्रधान के घर में ही की गई।

भोरंज का ताजा मामला भोरंज की ग्राम पंचायत धमरोल का है । ग्राम पंचायत धमरोल की प्रधान बीना देवी पुत्री स्वर्गीय जैसी राम निवासी नालटू गांव के घर में चोरों ने दिनदहाड़े ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार दिन जब घर में कोई नहीं था तो उस समय चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोर घर से सोने व चांदी के लगभग पांच लाख के जेवरात व 80000 नकदी चुरा ले गए हैं।

प्रधान के अनुसार पंचायत के कार्यों में पंचायत घर में व्यस्त थी उसका भाई भी अपनी दुकान जाहु में गया था उसकी भाभी भी मायके गई हुई थी, जिस कारण घर में कोई नहीं था।

उसी का फायदा उठाकर चोर रसोई घर के रास्ते से घर में घुसे और प्रधान वीना देवी व उसकी भाभी के सारे गहने जिनमें नथ, टीका, मंगलसूत्र वालियां, झांझर इत्यादि सब ले गए।

इस संदर्भ में भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

ग्राम पंचायत धमरोल की प्रधान वीना देवी के घर में चोरी हुई है मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...