प्रदेश के सभी मंदिरों में जागरण, हवन, पूजा और भजन कीर्तन की अनुमति जारी करे प्रदेश सरकार

--Advertisement--

Image

श्री ज्वालामुखी मंदिर व अन्य मंदिरों में प्रदेश सरकार धीरे-धीरे जिस प्रकार पाबंदियों में ढील दे रही है उसी तर्ज पर प्रदेश के मंदिरों में जागरण हवन पूजा अर्चना भजन कीर्तन आदि की भी स्वीकृति सरकार व प्रशासन जारी करें ताकि ब्राह्मणों की भी रोजी-रोटी बहाल हो सके।

ज्वालामुखी, आशीष कुमार

 

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर व अन्य मंदिरों में प्रदेश सरकार धीरे-धीरे जिस प्रकार पाबंदियों में ढील दे रही है उसी तर्ज पर प्रदेश के मंदिरों में जागरण, हवन, पूजा, अर्चना भजन कीर्तन आदि की भी स्वीकृति सरकार व प्रशासन जारी करें ताकि ब्राह्मणों की भी रोजी-रोटी बहाल हो सके।

जो पिछले साल लगभग नौ महीने और इस साल भी लगभग तीन महीने तक बेरोजगार होकर घरों में बैठे हुए रहे। आज उनकी आर्थिक हालत फिर से खराब हो रही है क्योंकि सरकार ने मंदिरों को तो खोल दिया परंतु जागरण चौकी हवन पूजा कीर्तन भंडारों के ऊपर रोक लगा रखी है जिससे प्रदेश में हजारों परिवारों की रोजी-रोटी संकट में खड़ी है।

इस संदर्भ में ज्वालामुखी क्षेत्र के ब्राह्मण समुदाय से जुड़े लोगों करतार चंद, प्रहलाद, चंदन, राकेश कुमार, अजय कुमार, अमित शर्मा, संजय कुमार, प्रदीप चंद्र, रजनीकांत आदि ने सरकार से मांग की है कि मंदिरों में हवन, पूजा, भजन, कीर्तन, चौकी, भंडारों की भी छूट दी जाए ताकि श्रद्धालु इन पुण्य कार्य को करके अभीष्ट फल प्राप्त कर सके और उनको आयोजित करने में ब्राह्मणों का भी कल्याण हो सके।

 

उनकी रोजी-रोटी भी चल सके। पहले मंदिर बंद थे तो दुकानदार व अन्य लोगों का भी रोजगार बंद हो गया था, अब मंदिर खुले हैं तो दुकादारों का भी सामान बिक रहा है। इसी तरह से अब अगर हवन, पूजा, कीर्तन भंडारे व चौकी जागरण आदि की मंजूरी मिले तो इस कार्य से जुड़े लोग भी राहत पा सकेंगे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...