प्रतिभा के दिल्ली से लौटते ही नई कार्यकारिणी के गठन पर कदमताल, नेताओं से किया विचार-विमर्श

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली से लौटते ही नई कार्यकारिणी के गठन को कदमताल शुरू कर दी है। वीरवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रतिभा ने कई नेताओं से विचार-विमर्श किया। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पहले संगठन महासचिव और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। इसके बाद जिला अध्यक्ष तय होंगे। शेष कार्यकारिणी का विस्तार इसके बाद होगा।

वीरवार को प्रतिभा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक आदर्श सूद सहित यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, अमित नंदा के साथ मुलाकात की। कार्यकारिणी के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से प्रतिभा सिंह पहले दौर की बैठक बीते दिनों कर चुकी हैं। अब शेष नेताओं से फीडबैक लेना शुरू किया है।

प्रतिभा ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जल्द ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर और कैबिनेट मंत्रियों से भी इस बारे में चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। संगठन को समय देने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओंं को संगठन में जिम्मेवारी देना प्राथमिकता रहेगा।

पदाधिकारी बनने के लिए हाजिरी लगा रहे नेता

उधर, कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट शुरू होते ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए कई नेता प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास हाजिरी लगाने में जुट गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में संगठन महासचिव और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। पार्टी हाईकमान और प्रदेश के नेताओं से चर्चा करने के बाद संगठन के इन दो बड़े पदों को भरा जाएगा।

उधर, वीरवार को प्रतिभा सिंह से पार्टी मुख्यालय में अमित भरमौरी ,नागरू राम ,एसके सहगल, विनोद जिंटा, सार चंद मतराट, रामपाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी मुलाकात की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...