पेचीदा बना जंगल में मिला शव मिलने का मामला, पोस्टमार्टम में खुलासा गर्भवती थी महिला, चेहरे-गर्दन पर चोट के निशान

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पर्यटन स्थल नारकंडा के जंगल में मिले महिला के शव की पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इसमें महिला के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई है. मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है. पुलिस ने आईपीसी-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ का कहना है कि जब जंगल से शव बरामद हुआ था तो यह करीब 10 दिन पुराना लग रहा था. मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

इस बारे में आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक महिला के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.

बीते 26 मई को मिला था महिला का शव

बीते 26 मई को सुबह करीब 9:40 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नारकंडा के बरूबाग और कैंची मोड़ के साथ लगते जंगल में एक शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने मौके पर देखा कि एक महिला की लाश एनएच-05 से करीब 40 मीटर नीचे जंगल पड़ी है. शव का चेहरा और गर्दन आंशिक रूप से क्षत-विक्षत हो गया था.

एसएफएसएल की टीम ने भी मौके का मुआयना किया.  जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कुमारसैन भेजा, जहां से कुमारसैन के मेडिकल ऑफिसर ने शव को फॉरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया था.

27 मई को शव का पोस्टमार्टम हुआ

बीते 27 मई को मृतक महिला का फोरेंसिक विशेषज्ञ द्वारा आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम किया गया. मृतक अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए आईजीएमसी शिमला की माॅर्चरी में रखवाया गया है.

गुरुवार को आईजीएमसी शिमला मृतक महिला की पोस्टपोर्टम रिपोर्ट  है, जिसमें मृतक महिला के प्रेग्नेंट होने और मौत का का कारण दम घुटना पाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अंदेशा है कि महिला को मारकर वहां फेंका गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...