पेंशनर एसोसिएशन खंड शाहपुर की बैठक संपन्न

--Advertisement--

पेंशनर एसोसिएशन खंड शाहपुर की बैठक संपन्न।

शाहपुर – कोहली

हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन खंड शाहपुर की बैठक शुक्रवार को शाहपुर में प्रधान सेठ राम की अध्यक्षता में सपन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने शिरकत की।

इस अवसर पर सुरेश ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार एक बार फिर से पेंशनर्स को उम्र के हिसाब से बांटकर आगे के लिए एरियर को देने पर फैसला करने जा रही है और इस पर गंभीरता से विचार विमर्श हो रहा है जो की पेंशनर्स की एकता के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने जो घोषणा की थी की पेंशनर्स और कर्मचारियों को मेहगांई भते की किश्त 1.4.2023 से दी जाएगी तो 4% की किश्त तो सरकार ने देय कर दी है पर एरियर 21 महीने का नहीं दिया और 1.7.2022 से मेहगांई भते का 21 महीने का एरियर जो लंबित पड़ा था बो भी नहीं दिया है।

सुरेश ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार पेंशनर्स का वर्गीकरण उम्र के हिसाब से वित्तीय मामलों मे करती रही तो 1.1.2016 से 31.1.2022 तक के सेवानिवृत कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ यानिकि संसोधित कम्युट्सशन, ग्रेजुएटी ब लिव इनकैशमेन्ट की अदायगी नहीं होंगी तो इस कैटेगरी को काफी नुकशान उठाना पड़ सकता है। इस लिए यह समय चुप रहने का नहीं है एक बार फिर से अपनी अबाज को बुलंद करें और त्यार हो जाये।

उन्होंने प्रदेश के नेतृत्व से अपील है की बे तुरंत सही फैसला ले और आगे की रणनीति पेंशनर्स की बाकी लंबित पड़ी मांगो को मनमाने बारे अमलीजामा तैयार करें। जो सरकार ने देना था बो 28/10/2024 को ले लिया है आगे कैसे लेना है उस पर तुरंत विचार विमर्श करें और रणनीति त्यार करें।

सरकार से मिलने से अगर बात बनती है तो ठीक है और सरकार समय ही मिलने को नहीं देती है तो फिर संघर्ष ही एक मात्र विकल्प है उस पर फैसला किया जाये।

सुरेश ठाकुर ने ज़िलों के प्रधानों, महासचिवों ब प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों से भी निवेदन किया है कि बह भी अपने अपने विचारों से प्रदेश प्रधान ब महासचिव को अबगत कराये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...