पेंशनर्स ने सुक्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, डीए-एरियर का भुगतान न होने पर किया जोरदार प्रदर्शन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल वेलफेयर पेंशनर्स एसोसिएशन मंडी द्वारा डीए और एरियर को लेकर व देरी से पेंशन मिलने से नाराज पेंशनरों ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय के एतिहासिक सेरी चाननी पर सैंकड़ों पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को दुख की सरकार बताया। शहर में पेंशनर्स ने रैली निकाली और इसके उपरांत मुख्यमंत्री को डीसी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।

पेंशनर्स का कहना है कि हिमाचल में आर्थिक तंगहाली से जूझ रही सुक्खू सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम ले रहीं और यह तंगी पेंशनर्स से सरकार वसूल कर रही इसके साथ ही डीए और छठे वेतनमान के संशोधित एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ है।

सेवानिवृत कर्मचारियों का दो टूक कहना है कि सभी पेंशनर्स के खाते में महीने की पहली तारीख को पेंशन डाली जानी चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार हमारी इन मांगों को पूरा नहीं करती तो हम सभी पेंशनर्स राज्य कार्यकरिणी के अनुसार उग्र से उग्र आंदोलन से परहेज़ नहीं करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...