ककीरा/चम्बा – भूषण गुरुंग
आज पूर्व सैनिक लीग ककीरा में के कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर जिला सैनिक बोर्ड चंबा के कैप्टन अनुमेहा परासर ने औचिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर लीग के अध्यक्ष कैप्टन पूर्ण सिंह थापा ने कार्यालय में आए पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का परिचय उन्हें दिया।
डिप्टी डायरेक्टर ने उन सभी का परिचय स्वीकारते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में सरकार के द्वारा पूर्व सैनिकों की वेलफेयर के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओ के तहत विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों के अपंग बच्चों को सरकार द्वारा पेंशन का प्रावधान है किया गया है। इसके अलावा विधवा लड़की व तलाकशुदा लड़की के लिए भी माता-पिता की मृत्यु के बाद पेंशन का प्रावधान किया गया है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष के अलावा कैप्टन किशन सिंह गुरुंग,ऑनरी लेफ्टिनेंट सुंदर सिंह गुरुंग, सूबेदार क्लर्क सुरिंदर सिंह गुरुंग, कैप्टन कमल कुमार थापा, कैप्टन राजीव गुरुंग, के अलावा तकरीबन 30 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की अंत में लीग की ओर से सभी आए हुए मेहमानों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। सभी आए हुए मेहमानों को जलपान कराया गया।

