पुलिस लाइन में भिड़े शिमला पुलिस के जवान, ASI की पुलिस जवानों के साथ हाथापाई, कुक का पांव टूटा, कुक ने काटा कॉन्सटेबल का कान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कैथू पुलिस लाइन में दो पुलिस कर्मी आपस में भिड़ गए। पुलिस लाइन में मारपीट को लेकर अब बालूगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। घटना सोमवार देर रात की है। घायल जवान को आईजीएमस अस्पताल में इलाज के लिए गया गया था। जहां पर उसका मेडिकल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कैथू पुलिस लाइन में कॉंस्टेबल और कुक में मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में यह घटना पेश आई है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि कुक और कॉंस्टेबल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर कुक ने कॉंस्टेबल का कान काट दिया।

घटना के बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। रात को घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में लाया गया गया था। आरोपी कुक इससे पहले, भारतीय सेना में थे और फौज से रिटायर होने के बाद वह पुलिस में भर्ती हुए हैं। घायल कॉन्सटेबल शिमला के रामपुर के रहने वाले हैं.

बालूगंज थाना में इसको लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी स्तर के एक अधिकारी को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार दोपहर के समय डीएसपी स्तर के अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया है और अब वह जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।

आईजीएमसी में सीएमओ डा. महेश ने बताया कि उनके पास पुलिस लाइन में पुलिस द्वारा आपस में मारपीट करने का मामला आया है। एमएलसी काट दी गयी है। घायल सुनील को प्लास्टर लगा दिया है और अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देवभूमि हिमाचल: ठोडा की ललकार, धनुष-बाण की टंकार, आज भी रगों में दौड़ रहा महाभारत काल का इतिहास

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल की घाटियों में जहां आधुनिकता ने पांव...

कक्षा के दौरान अचानक छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत राजकीय...